'रन फॉर यूनिटी' से गूंजा बीकानेर - राष्ट्र की एकता का संदेश! सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर बीकानेर में भव्य मैराथन का आयोजन। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया और खुद भी शामिल हुए। ▪️ केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने सरदार पटेल के 565 रियासतों के एकीकरण और उनकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा (प्रेरक प्रसंग) को किया नमन। ▪️ संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व IG ओम प्रकाश ने देश की एकता में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान को सराहा। ▪️ कलेक्टर निशांत जैन, SP मृदुल कच्छावा समेत प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, खिलाड़ियों और युवाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग। ▪️ कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई दौड़ विभिन्न प्रमुख सर्किलों से होते हुए संपन्न, दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ। #RunForUnity #SardarPatel #NationalUnityDay #Bikaner #Rajasthan #ArjunRamMeghwal #EkBharatShreshthaBharat @arjunrammeghwal


- 0 réponses
- 1 partages
- 1 j'aime
- 118 vues


